Spread the love

लालकुंआ दुग्ध संघ में कार्यरत महिला के दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर आज महिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन और फूंका भाजपा का पुतला।महिला कांग्रेस द्वारा आज बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और दुष्कर्म के आरोपी वरिष्ठ भाजपा नेता की शीघ्र गिरफ़्तारी की माँग की और गिरफ़्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।महानगर महिला अध्यक्ष मधु संगुड़ी और महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक ने कहा की प्रदेश में आये दिन महिलाओं/बेटियों/बच्चियों के ख़िलाफ़ बलात्कार और उत्पीड़न के मामले लगातार बड़ रहे हैं।
भाजपा की सरकार जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती थी आज वही भाजपा महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूर्ण तरह नाकाम साबित हो रही है। कई मामलों में भाजपा नेताओ के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे है और सत्ता के दबाब मे दोषी भाजपा नेताओं पर कानूनी कार्यवाही होने पर काफी समय बीत जा रहा और सरकार द्वारा उनको बचाने की भरसक कोशिश की जाती रही है।ज़िलाअध्यक्ष राहुल छिम्मवाल और महानगर अध्यक्ष एड गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा की जिस तरह महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में भाजपा नेताओ का लगातार नाम आ रहा है उससे भाजपा का चाल और चरित्र उजागर होता जा रहा हैं, ऐसा लगता हैं कि सरकार ख़ुद दोषियों को संरक्षण दे रही हैं।प्रदर्शन करने वालों में राधा आर्य, शारदा बमेठा, भगवती जोशी, निर्मला जोशी, गीता बहुगुणा, मीमांशा आर्य, सविता गुरुरानी, रामा शर्मा, शशि आर्य, भावना आर्य, शिवानी, राजो टंडन, पुष्पा तिवारी, रजनी, बसंती, सुनीता, भगवती आर्य आदि थे।

You missed

You cannot copy content of this page