सांसद अजय भट्ट ने करी 5 लाख रुपए देने की घोषणा।
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट रहे जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. नारायण सिंह जंतवाल एवं डॉ. सरस्वती खेतवाल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसके बाद जिला जज एवं संरक्षक प्रशांत जोशी ने नवनियुक्त बार संघ अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट सचिव संजय सुयाल उपाध्यक्ष कमल चिलवाल संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी तथा कार्यकारिणी सदस्य तारा आर्या सरिता बिष्ट प्रेमा आर्या निर्मल कुमार एवं मोहम्मद बिलाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जिसके बाद पदाधिकारियों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ताओं को समाज का पथप्रदर्शक बताया उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी नैनीताल जिला बार के आजीवन सदस्य हैं और इस पर उन्हें गर्व है साथ ही अधिवक्ता हितों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए सांसद निधि से चैम्बर निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा करी विशिष्ट अतिथियों ने भी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे और अधिवक्ता हित सर्वोपरि रहेगा वहीं सचिव संजय सुयाल ने बताया कि 100 वर्ष से अधिक पुराने बार भवन के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी जाएगी तथा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे कार्यक्रम के अंत में अतिथियों न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के लिए सहभोज का आयोजन भी किया गया इस दौरान सीनियर सिविल जज हर्ष यादव निर्वितमान अध्यक्ष भगवत प्रसाद मनीष मोहन जोशी दीपक रुवाली नीरज साह एम बी ढेला मान सिंह बिष्ट राजेंद्र सिंह मेहरा राजेंद्र कुमार पाठक शरत साह घनानंद बर्थवाल ज्योति प्रकाश सिंह बोरा राजेश चंदोला अशोक मौलखी ओंकार गोस्वामी पंकज कुमार प्रमोद बहुगुणा गिरीश खोलिया पुलक अग्रवाल अखिलेश साह सुशील कुमार शर्मा पंकज बिष्ट भुवन चंद्र जोशी बलवंत सिंह थलाल राम सिंह रौतेला अनिल बिष्ट प्रदीप परगाई दया किशन पोखरिया राकेश सुयाल शिवांशु जोशी सोहन तिवारी राजेन्द्र कुमार भैसोड़ा मोहम्मद खुर्शीद शारिक अली खान रवि कुमार नीलेश भट्ट नवीन पंत प्रदीप प्रसाद वरिष्ठ अधिवक्ता सबीना उस्मान प्रीति साह किरन आर्या पूजा साह हेमा शर्मा कमला अधिकारी आदि मौजूद रहे।

