Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। अलकनंदा कमांडर टैक्सी यूनियन का रविवार को श्रीनगर में शथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद विरेन्द्र सिंह रावत ने लगातार तीसरी बार पद की शपथ ली। जबकि सचिव पद पर लक्ष्मण सिंह नेगी,सह सचिव पद पर अनुराग बर्त्वाल और कोषाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र मिश्रा ने दूसरी बार शपथ ली। संरक्षक संस्थापक राकेश बर्त्वाल तथा भूपेन्द्र कठैत को बनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवाण,गोविंद प्रसाद थपलियाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ लेने की बधाई दी। कहा कि टैक्सी यूनियन की समस्याओं के निराकरण में हमेशा सहयोग किया जायेगा। इस मौके पर यूनियर के अध्यक्ष विरेन्द्र रावत ने कहा कि यूनियन द्वारा समय-समय पर वाहन चालकों की समस्याओं को हल करने का कार्य किया जाता है। अटल फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी एवं व्यापार सभा जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि टैक्सी यूनियन की वजह से आज सैकड़ों लोगों को आवाजाही की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि यूनियन के साथ हमेशा व्यापार सभा भी खड़ा रहेगा। इस मौके पर अटल फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी एवं व्यापार सभा जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी,वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र रावत,लखपत भंडारी,सुधीर जोशी आदि मौजू थे।

You missed

You cannot copy content of this page