Spread the love


रुद्रपुर लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 201 वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी हैं।संगठन की समस्याओं के चलते सहायक श्रमायुक्त महोदय समक्ष कल दिनांक 06/09/2024 को वार्ता मे कारखाना प्रबंधक एक बार फिर उपस्थिति नही हुआ।संगठन की दिनांक 06/09/2024 से होने वाली अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को क्षेत्री संगठन मंत्री महोदय व प्रदेश महामंत्री महोदय का सम्मान करते हुए दिनांक 15/09/2024 तक के लिए बढ़ाया गया है।
दिनांक 15/09/2024 तक श्रम समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन भूख हड़ताल करने को बाध्य होगा,श्रमिकों के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होने पर सम्पूर्ण जिम्मेदारी कारखाना प्रबन्धक श्री विक्रम सिंह राणा, श्री देवी दत्त सत्यवली व शासन प्रशासन की होगी।
*धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र, महामंत्री श्री बसन्त गोस्वामी, उपाध्यक्ष श्री राजेश चन्द्र,उपमंत्री श्री राजेश शर्मा, संगठन मंत्री श्री दीवान सिंह,कोषाध्यक्ष श्री हरीश राणा और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।

You missed

You cannot copy content of this page