Spread the love

उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया था। राष्ट्रीय खेलों के लिए ऊधमसिंहनगर जिले में मनोज सरकार स्टेडियम में 22 करोड़ से अधिक की लागत से वेलोड्राम का निर्माण कराया गया था।  उस समय दावा किया गया था कि इस वेलोड्राम का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर कराया गया है। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन हुए पांच महीने भी नहीं हुए हैं, उससे पहले वेलोड्राम में जगह जगह पर दरारें पड़ने लगी है।

रूद्रपुर 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए ऊधमसिंह नगर जिले में साइकलिंग के इवेंट प्रस्तावित थे इसके लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा ऊधमसिंहनगर जिले के मनोज सरकार खेल स्टेडियम में कार्यदायी संस्था पेयजल द्वारा 22 करोड़ की लागत से वेलोड्राम का निर्माण कराया था। रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में बना वेलोड्राम देश का आठवां और प्रदेश का पहला वेलोड्राम हैं। इसका शुभारंभ प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत होने से ठीक पहले किया, शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान दावा किया गया है ये वेलोड्राम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। इसके उपरांत देश के विभिन्न प्रदेशों से आए होनहार खिलाड़ियों ने वेलोड्राम के ट्रेक पर साइकिल चलाकर अपना लौहा मनवाया और कई प्रदेशों के खिलाड़ियों ने गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर अपना और अपने प्रदेश का नाम रौशन किया।राष्ट्रीय खेलों के बीते अभी पांच माह का समय भी नहीं हुआ हैं। अभी से वेलोड्राम पर जगह जगह दरारें पड़ने लगीं, और वेलोड्राम के ट्रेक पर लगाएं गया फॉर्मूला भी उखाड़ने लगा है।जिले की खेल अधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि लगभग 22 करोड़ की लागत से मनोज सरकार खेल स्टेडियम में वेलोड्राम का निर्माण कार्यदायी संस्था पेयजल द्वारा कराया गया था। वेलोड्राम के निर्माण के दौरान कुछ परिवर्तन कराएं गए थें, जिसके कारण उसमें कुछ दरारें दिखाई दे रही है। सम्बंधित विभाग को जानकारी दें दी गई है, विभाग द्वारा कहा गया है कि बरसात के बाद मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगी।

You cannot copy content of this page