Spread the love


प्रदेश सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन के रूप में एसएस पब्लिक स्कूल गदरपुर के प्रांगण में किया गया मैराथन दौड़ का आयोजन
गदरपुर। प्रदेश भाजपा सरकार के सेवा सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय प्रशासन एवं एसएस पब्लिक स्कूल के सहयोग से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें एसएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित एनडीआरएफ,अधिकारियों, कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने भाग लिया। मैराथन दौड़ में बालिका वर्ग में कु. हनी एवं पुरुष वर्ग में चेतराम प्रथम स्थान पर रहे। प्रातः नगर में एसएस पब्लिक स्कूल के मैदान से निकाली गयी मैराथन दौड़ को एसडीएम आशिमा गौयल, पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा संयुक्त रुप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मैराथन दौड़ गूलरभोज रोड से होते हुए करीब 1.5 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक पेटोल पंप से होते हुए प्रारम्भ स्थल पर पहुंची। मैराथन दौड़ में बालिका वर्ग में कु0 हनी ग्राम अब्दुला नगर सकैनिया प्रथम,कु0 मानसी सागर ग्राम कुलवंतनगर द्वितीय,कु0 मोनिका ग्राम अमरपुरी बगिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं पुरुष वर्ग में चेतराम ग्राम हरिपुरा प्रथम,
ऋषभ कम्बोज ग्राम सकैनिया द्वितीय,महेश कार्की एनडीआरएफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को एसडीएम आशिमा गोयल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैराथन दौड़ से पूर्व एसडीएम आशिमा गोयल ने बताया कि प्रदेश सरकार के सेवा,सुशासन और विकास के 3 वर्ष पूरे होने पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उदेश्य लोगों को खेलों के प्रति जागरुक करना एवं सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया,राजकीय इण्टर कालेज गदरपुर में विशाल बहुउदेश्यीय शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें चिकित्सा शिविर के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये जा रहे हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का हल हो सकेगा। वहीं पालिकाध्यक्ष मनोज गूम्बर, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है और तीन वर्ष होने पर सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष में जो कार्य किये गये है उनके बारे में जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए राजकीय इण्टर कालेज में विशाल बहुउदेश्यीय शिविर का भी आयोजन किया गया है इससे लोगों को काफी लाभ मिल सकेगा। मैराथन दौड़ में एसएस पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त तहसील प्रशासन,नगरपालिका प्रशासन,ब्लाक प्रशासन,मंडी समिति प्रशासन सहित अन्य कई विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर तहसीलदार लीना चन्द्रा धामी,नायब तहसीलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट,अधिशासी अधिकारी संजीव मल्होत्रा,मंडी समिति सचिव योगेश तिवारी, एसएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य परविन्दर सिंह, ब्रजेश दूबे,नगर पंचायत गूलरभोज अध्यक्ष सतीश चुघ, वरिष्ट भाजपा नेता सुभाष गुम्बर, सुरेश खुराना, सभासद परमजीत सिंह,पंकज सेतिया,हरलोक सिंह,आकाश कोचर,प्रमोद बजाज,दर्शन सिंह नेगी,संदीप बत्रा,दीपक ग्रोवर,कपिल गण्डा एवं मिनती रानी विश्वास सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एसएस पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य सुरेन्द्र प्रसाद ने किया। मैराथन दौड़ का संचालन ब्रजेश दूबे,उमेश चौहान,उमेश जोशी एवं शिवानी द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

You cannot copy content of this page