Spread the love

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज रुद्रपुर स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र निर्माण के उनके संकल्पों की सिद्धि हेतु माता के चरणों में प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) श्री रामपाल सिंह ने कहा कि, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवाओं के उत्थान एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज पूरा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी माता रानी से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं।”

वहीं भाजपा जिला सह प्रभारी, काशीपुर श्री भारत भूषण चुघ ने कहा कि, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। मोदी जी का 12 वर्षों का कार्यकाल देश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान श्री मनदीप वर्मा, श्री राधेश शर्मा, श्रीमती ममता जीना, श्रीमती अंजू सिंह, श्री पूरन पांडेय, श्री अमित गौड़, श्री विकास सैनी, श्री संजय कुमार, श्री विशाल सिंह, श्री सतपाल सिंह, श्री दीपक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page