सितारगंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती को लेकर नाकुलिया चौराहे स्थित अंबेडकर स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा से राज्य दर्जा मंत्री रामपाल पहुंचे इस दौरान राज्य दर्जा मंत्री रामपाल ने बताया कि बनारस स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी कलश में लाई गई है। इस मिट्टी को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के यहां पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के संदेश के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा और सभी धर्मों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा। इसी उद्देश्य को लेकर एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधियों,कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर नामित राज्य सरकार रामकुमार, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, वीरू भाई, दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ खटीमा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा वीरू भारती महामंत्री अनुसूचित मोर्चा चंद्रपाल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चौहान जिला पंचायत सदस्य सूर्यनारायण भीष्म नारायण दलसिंह भोला राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

