Spread the love


गदरपुर । श्री शिव मंदिर वार्ड नंबर 7 में आयोजित की जा रही शिव मंदिर रामलीला कमेटी द्वारा मंचन के दौरान मुख्य अतिथियों को सम्मानित किए जाने की परंपरा में कमेटी द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी धर्मचंद खेड़ा का स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए स्वागत किया गया । धर्मचंद खेड़ा ने लगभग 30 वर्ष पूर्व तक कई वर्षों तक रामलीला में श्री राम का किरदार निभा कर एक छाप छोड़ी थी उन्होंने कहा श्री राम के आदर्शों को हम अपने जीवन में ढाल कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं । इस मौके पर शिव मंदिर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी एवं कलाकार आदि मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page