खटीमा उत्तराखंड के टनकपुर से श्री हजूर साहिब के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने पर पूरे सिख समाज में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए समस्त सिख संगत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया सिख समाज का कहना है कि यह लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। इस सीधी रेल सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं को श्री हजूर साहिब की पवित्र यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी और समय के साथ-साथ यात्रा भी अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी इस अवसर पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री सरदार रणजीत सिंह नामधारी, ग्राम प्रधान बिष्टी, सरदार जसविंदर सिंह, नानकमत्ता मोटर्स के सरदार गगनदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख संगत और उनके साथी उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने सिख समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर श्रद्धालुओं को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार इसी तरह जनहित और धार्मिक आस्था से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देती रहेगी फिलहाल, टनकपुर से श्री हजूर साहिब तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने पर पूरे सिख समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुनः धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया
