Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज। पर्वतीय रामलीला के आयोजन में सहयोग करते हुए समाजसेवी दयानंद तिवारी ने रामलीला आयोजन समिति को एक इनवर्टर भेंट किया। समिति के पदाधिकारियों एवं रामलीला से जुड़े लोगों ने उनके इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है बताया गया कि रामलीला की तैयारियों के दौरान दयानंद तिवारी ने बच्चों को पर्याप्त बिजली व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे में तालीम एवं अभ्यास करते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने आयोजन स्थल पर बिजली की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इनवर्टर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया इनवर्टर मिलने से रामलीला में भाग लेने वाले बच्चों को तालीम और अभ्यास करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही आयोजन से जुड़ी अन्य गतिविधियों के संचालन में भी सहयोग प्राप्त होगा आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि बिजली व्यवस्था से जुड़ी यह आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। समिति के अनुसार, करीब 20 वर्षों से चली आ रही इस जरूरत को पूरा करने का प्रयास दयानंद तिवारी के सहयोग से संभव हो सका है समिति ने दयानंद तिवारी के सहयोग को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज के अन्य लोगों को भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में आगे आकर सहयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं रामलीला आयोजन समिति की ओर से दयानंद तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

You cannot copy content of this page