Spread the love


गदरपुर । श्री शिव मंदिर रामलीला मंचन कार्यक्रम के दौरान श्री राम बारात का बड़ी धूमधाम से आयोजन करने के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया । श्री राम बारात वार्ड नंबर 7 स्थित श्री शिव मंदिर रामलीला मंच से मुख्य बाजार, पंजाबी कॉलोनी,अनाज मंडी होते हुए मुख्य बाजार के रास्ते श्री शिव मंदिर रामलीला मंच पर पहुंचकर संपन्न हुई । राम बारात में श्री राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न, राजा दशरथ एवं अन्य मनमोहक झांकियां ने लोगों को आकर्षित किया । वहीं बैंड बाजे एवं ढोल नगाड़ों की धुन पर नृत्य करते हुए शिव भक्तों द्वारा खूब जश्न मनाया गया। इससे पूर्व कलाकारों द्वारा सीता स्वयंवर,ताड़का वध एवं अन्य झांकियों का सुंदर मंचन किया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page