किच्छा विधानसभा -67, जिला उधम सिंह नगर के 9 विधानसभा के SIR प्रभारी डॉ गणेश उपाध्याय प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने किच्छा विधानसभा के कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरे चरण का SIR 20 मई से पूर्व से प्रारंभ हो चुका है ।16 राज्य व तीन केंद्र शासित राज्यों में लगभग 37 करोड़ मतदाताओं के पास बीएलओ घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। 29 मई 2026 से यह प्रक्रिया उत्तराखंड में प्रारंभ हो रही है ।6 सितंबर 2026 तक चलेगा, अंतिम मतदाता सूची पर 15 सितंबर को प्रकाशित होगी ।SIR ( स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) विशेष ग्रहण पुनरीक्षण कहा जाता है। किच्छा विधानसभा में 20 मार्च 2026 तक 65.75 % मैपिंग का कार्य हुआ है। बीएल ए -1,BLA_ 2 बनाएंगे । किच्छा विधानसभा में 152970 मतदाता है जो मैपिंग के बाद 121687 मतदाता बचे हैं, 31281 मतदाताओ के नाम कटे हैं। जिन्हें पुनः जोड़ने के लिए जिनका वास्तव में गलत कटा है, कार्य करने की आवश्यकता है। 20 मार्च 2026 तक हमारे बीएलए -2 102 बन चुके हैं । किच्छा विधानसभा में 160 बूथ है, 9 बूथ और बनने की संभावना है। फार्म -6 पहली बार जो मतदाता बनेगे 18 वर्ष से ऊपर उम्र के नौजवान के फॉर्म भरे जाएंगे। यह कार्य BLO आपको फार्म उपलब्ध कराएंगे आपके सहयोग करने की आवश्यकता पड़ेगी ।फॉर्म -7 उपयोग मतदाता की मृत्यु ,दुसरे स्थान में स्थाई रूप चला गया या किसी व्यक्ति का गलत तरीके से वोटर लिस्ट में चढ़ गया हो या दो जगह वोटर लिस्ट में चढ़ गया हो या उच्च निर्वाचन क्षेत्र का निवासी ना हो और जुड़ गया हो। फॉर्म -8 उपयोग मतदाता पहले से दर्ज मतदाताओं को को सुधारने के लिए या अपडेट करने के लिए किया जाता है। उपरोक्त कार्य को सही ढंग से व सही प्रकार से कार्य हो , हमारे शहर अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रसीजन कांग्रेस सहयोग करने की जरूरत होती है ,जरूर सहयोग करें। इस व्हाट्सएप पर जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु गाबा जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा 2027 में उत्तराखंड की जनमानस परेशान हो चुकी है , उन्हें सबक सिखाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को अवगत कराये और तैयार रहें । इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्टने भी संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी बात रखी । ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन सिंधी का स्वागत किया ,संजीव चौधरी जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
