सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर सहित आसपास के विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया वहीं, इस मौके पर अग्रवाल सभा के जिला अध्यक्ष महेश मित्तल ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेते हैं जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे सितारगंज में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और मंदिर परिसर जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठे।
