Spread the love

रूद्रपुर। नगर निगम रूद्रपुर के निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह की अगुवाई में नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों ने मुख्य बाजार में नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया और नगर कीर्तन में शामिल गणमान्य लोगों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य बाजार स्थित बाटा चौक पर निवर्तमान पार्षदों के साथ निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह नगर कीर्तन के स्वागत के लिए पुष्प लेकर खड़े थे। इस दौरान नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान प्रसाद भी वितरित हुआ। साथ ही नगर कीर्तन में शामिल सिख समाज के गणमान्य लोगों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने सभी को प्रकाश पर्व की बधाई दी और श्री गुरूनानक देव जी के बताये मार्ग पर चलने का आहवान किया। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाश पर्व हमें उन्हें मानवता का संदेश देता है। श्री गुरुनानक देव जी ने गरीब असहायों की मदद का संदेश दिया था। सिख समाज के लोग आज उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा के क्षेत्र में हर समय तत्पर नजर आते हैं। मेयर ने कहा कि गुरूनानक देव जी के आदर्शों पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण संभव है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, गुरमीत सिंह, निमित शर्मा, भुवन गुप्ता, प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, सुनील बाल्मीकि, विनय विश्वास, शैलेंद्र रावत बबलू सागर, डॉ राकेश सिंह, बलजिंदर सिंह, तेजपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।।

You cannot copy content of this page