Spread the love

सितारगंज के अग्रसेन ट्रस्ट में तहसील दिवस में सीडीओ दिनेश शाशमी एसडीएम तुसार सैनी नें जनता की समस्याये सुनी। तहसील दिवस में समस्त विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। तहसील दिवस में बड़ी मात्रा में अपनी समस्याएं लेकर क्षेत्र की जनता भी पहुंची है जहां उनकी समस्याओं का निदान अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया है तहसील दिवस में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह ब्लाक प्रमुख उपकार सिंह बल,भी अधिकारियों संग बैठकर जनता की समस्याएं सुनी। सीडीओ दिनेश शाशमी नें बताया कि मौके पर समस्याओं का निदान किया गया है इसके अलावा तिरंगा चौक की गोलाई छोटी कराई गई है जिससे क्षेत्र की जनता को अब जाम से निजात मिलेगी।तहसील दिवस में जिला पूर्ति अधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी,तहसीलदार हिमांशु जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सुंदरम शर्मा भी मौजूद रहे तहसील दिवस में 48 समस्याओं को समस्त विभागों में जांच के लिए भी भेजा गया है। तहसील दिवस में समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page