मसूरी नगर पालिका चुनाव के रण को फतह करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दिक्कत नेता भी चुनावी मैदान में उतरे दिये है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने मसूरी में भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात कर उनमें जोष भरने का काम किया। नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी नगर पालिका में पहली बार पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की बोर्ड बनने जा रही है परन्तु उसके लिये सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। नेहा जोशी ने कहा कि मसूरी की जनता ने युवा सोच के युवा नेता अनुज गुप्ता को दिया मसूरी के विकास के लिए पिछली बार अपना आशीर्वाद दिया था परन्तु अनुज गुप्ता ने मसूरी की जनता का विश्वास तोड़ा और अपने 5 साल के कार्यकाल में जमकर भ्रष्टाचार किया। वही अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाया गया जबकि मसूरी के विकास के लिये उनके द्वारा कुछ भी नही किया गया। उन्होंने कहा कि अनुज गुप्ता द्वारा किये गए भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर सरकार ने जांच के बाद उनके चुनाव लड़ने पर 6 साल के लिए पाबंदी लगाई था पर अनुज गुप्ता द्वारा उसको लेकर स्टे लेकर आ गए। उन्होंने कहा कि मसूरी नगर पालिका के चुनाव में अनुज गुप्ता की टीम को करारी हार का सामना करना पडेगा क्योंकि मसूरी की जनता ने अनुज गुप्ता को पूरी तरह से नकार दिया है। नेहा जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में दिख ही नही रहे है वह पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का हाल बेहाल है कांग्रेस के कार्यकर्ता आपसी लड़ाई में ही व्यस्त है। उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को नगर निकाय के चुनाव में मिलने जा रहा है ।मसूरी के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न योजनाओं के तहत काम किया जिससे मसूरी की जनता भाजपा से प्रभावित है उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने भी देहरादून में कहा कि मसूरी में इस बार सबसे सक्षम प्रत्याशी है व इस बार भाजपा अध्यक्ष पद सहित सभासदों के पद पर भी चुनाव जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सभासद व अध्यक्ष दोनों प्रत्याशियों के लिए मत मांगे । इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने भी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए व कार्यकर्ताओं में जोश भरा व कहा कि इस बार पालिका में भाजपा का अध्यक्ष सहित सभासदों को भी जिताएं ताकि तीन इंजन की सरकार बन सके। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, अनिल गोदियाल , अध्यक्ष राकेश रावत, कुशाल राणा, गीता कुमाई, अनिल सिंह अन्नु, सुमित भंडारी, सौरभ खन्ना, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन षाही, जगजीत कुकरेजा, अमित भट्ट, मनोज रेंगवाल सहित कई लोग मौजूद थे।







