Spread the love

बाजपुर।समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 51 वा जन्मदिन पे केक काटकर एव पौधारोपण कर मनाया गया।तथा पार्टी शीर्षनेतृत्व के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के प्रत्येक ग्राम में 01 जुलाई से 07 जुलाई तक पौधे लगाएँगे जो पर्यावरण के संरक्षण के साथ साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में सामाजिक समानता समता की प्राणवायु हर दिन हमको देंगे।समस्त उत्तराखंड वासियों श्री अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना के शुभकामनाएँ प्रेषित की है।इस मौक़े पर सपा जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा,प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अमित कुमार,अरविंद दिवाकर,प्रेम सिंह सागर,कृष्णलाल मौर्य,नवाव हैदर काज़मी,टोनी पठान, अध्यक्ष यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष शीशपाल यादव आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page