रुद्रपुर के गांधी पार्क में नारी शक्ति वंदन एवं रोड शो का होगा आयोजन
गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी गदरपुर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 10 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में रुद्रपुर गांधी पार्क में प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन महोत्सव एवं रुद्रपुर मुख्य बाजार से निकलने वाले रोड शो को सफल बनाने के लिए योजना रचना बनाई गई । जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी एवं धामी सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर सदैव ही आगे है चाहे वह महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो या महिलाओं को उज्ज्वला योजना के माध्यम से अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छी रसोई देने की बात हो या समूह के माध्यम से महिलाओं को लखपति बनाने का कार्य हो ऐसी बहुत सी योजनाए है जिनका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं को लाभ मिल रहा है।जिस प्रदेश की महिलाएं धामी सरकार से बहुत खुश हैं और मुझे उम्मीद है कि यह नारी शक्ति वंदन महोत्सव एवं मुख्य बाजार रुद्रपुर में होने वाला रोड शो ऐतिहासिक होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना ,विधानसभा विस्तारक खीमानंद जोशी,सुभाष गुंबर ,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुड़िया,अशोक हुड़िया,राजेश गुंबर मिनी ,अनिल जेटली ,अभिषेक वर्मा ,संजय चौधरी ,रविंद्र सिंह औजला, निर्मल नारंग ,नवीन खेड़ा, राजकुमार मिगलानी,सूर्यभान गुप्ता ,सतीश छाबड़ा ,अशोक छाबड़ा,त्रिलोक कंबोज,मनोज गिरी,परमजीत सिंह,कपिल कुमार,अरविंद पाल, जसवीर चीमा ,ज्योति अरोरा ,पूनम ग्रोवर,रेखा गुप्ता ,चिंतन अरोड़ा ,बकुल अरोरा,विशु अरोड़ा,जगदीश दिवाकर,हरलोक नामधारी,किशन गुप्ता ,सैफ अली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









