
गदरपुर । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना के प्रतिष्ठान पर नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के भारी मतों से विजयी होने के उपलक्ष में आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर सभी ने एक दुसरे को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि”भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बना रही है जिसका संपूर्ण श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जाता है जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड भगवामय हो गया और सभी सीट भाजपा द्वारा जीती गई। इस अवसर पर राजेश गुंबर,अनिल जेटली,अभिषेक वर्मा,राजू शर्मा,संजय चौधरी ,राजबाला चौहान, पूनम ग्रोवर, ज्योति अरोड़ा , परमजीत सिंह मनोज कुमार,अरविंद पाल ,
जसवीर चीमा ,राजीव पपनेजा ,गौतम पपनेजा ,केशव सुखीजा ,आकाश कोचर, शिवम खुराना ,कुनाल रस्तोगी, निपुण गगनेजा, सतीश छाबड़ा , मनोज गिरी ,रोहित सुदामा,सचिन बत्रा, सुभाष खुराना, मुकुल सुखीजा, रणजीत सिंह ,रविंद्र सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











