Spread the love


गदरपुर। “मेरा माटी मेरा देश” अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का भव्य शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय गूलरभोज रोड गदरपुर से पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भटट द्वारा हरी झण्डी दिखा कर किया गया।
कलश यात्रा में विकास खण्ड गदरपुर की 52 ग्राम पंचायतों से पंच प्रण लेकर एकत्र की गयी मिट्टी से सजे हुए कलशों को लेकर रैली के रूप में विकास खण्ड कार्यालय गदरपुर लाया गया तथा समस्त कलशों की मिट्टी को मिलाकर एक विकास खण्ड स्तरीय कलश तैयार किया गया। जिसको कर्तव्य पथ पर विशाल अमृत वाटिका के निर्माण हेतु नई दिल्ली ले जाया जायेगा। तद्उपरांत पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भटट ने सभा को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया की यह कार्यक्रम देश के वीर शहीदों व सुरक्षा में लगे कार्मिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित है। एस०एस०पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा मधुर स्वरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गयी।कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी तारा हयांकी, तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट,भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा,मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेश हुड़िया, मण्डी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकतियां,स्वंय सहायता समूह की महिलाए, युवक/युवती मंगल दल के सदस्य के साथ ही मंच संचालन खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी के द्वारा किया गया। सहायक खण्ड विकास अधिकारी सुभाषिनी, अमित मेहरा उपकार्यक्रम अधिकारी,बी0ओ0पी0आर0डी0 गौरव त्रिपाठी,पंचायत सचिव पार्वती चंद्र,पूनम पनेरू,दीपक असगोला, लेखाकार मदन सिंह सैनी,प्रधान सहायक आनंद सिंह बिष्ट, शखावत शाह ब्लॉक मिशन प्रबंधक,कनिष्ठ सहायक सुमित उपाध्याय,ब्लाक कोडिनेटर राधा बठला,निक्की,सोमपाल,हीरा बिष्ट,विश्वजीत,विकास, गोविन्द,पीआरडी जवान प्रेम सिंह, धर्म सिंह,रविन्द्र उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page