गदरपुर। 2584 करोड़ की लागत से बनने वाली महत्वाकांक्षी जमरानी बांध परियोजना को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में मंडल महामंत्री अनिल जेटली के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ता एकजुट होकर जमरानी बांध परियोजना को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सासंद अजय भट्ट का धन्यवाद किया है। साथ ही साथ भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमरानी परियोजना को लेकर निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने इसे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया। साथ ही कहा कि इस परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी और तराई क्षेत्र में पेयजल एवं सिचाई की समस्या का हल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ बैठक में लगातार जमरानी बांध का मुद्दा उठाते रहे हैं। प्रधानमंत्री भी खुद इस परियोजना को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते रहे हैं। रावत ने कहा कि बजट के अभाव में यह परियोजना वर्ष 1975 से लटकती रही है परन्तु मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों के फलस्वरूप जमरानी बांध परियोजना को कैबिनेट की स्वीकृति मिल सकी है। इस मौके पर सुभाष गुम्बर, नरेश हुड़िया,राजेश गुम्बर मिन्नी, पंकज सेतिया,अनिल जेटली, वरयाम चन्द्र,राकेश, राहुल अनेजा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।







