Spread the love

उत्तराखंड के चंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। बताया जा रहा है उन्होंने खुदकुशी कर ली है जिसके बाद हड़कंप मच गया ।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

घटना का असर रुद्रपुर में भी साफ देखने को मिला। यहां इंडेन गैस एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। एजेंसी के बाहर चस्पा पोस्टर में लिखा था कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा।

You cannot copy content of this page