Spread the love

आधा दर्जन से अधिक पुरुष एवं महिलाओं को थाने लाकर की पूछताछ

गदरपुर । थाना क्षेत्र के ग्राम कुलवंत नगर में धर्म परिवर्तन की अफवाह ने पुलिस को दौड़ाया आनन फानन में पहुंची पुलिस 7 महिलाओं सहित दो पुरुषों को पूछताछ के लिए थाने लाई जहां धर्म परिवर्तन की किसी भी घटना से इनकार करते हुए जांच के बाद पुलिस ने महिलाओं को छोड़ दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम कुलवंत नगर के कुछ युवाओं ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम के एक घर में आर्टिका गाड़ी से छ-सात महिलाएं आई हैं और उनके द्वारा हिंदू धर्म के लोगो का धर्म परिवर्तन करवा कर क्रिश्चियन धर्म में ले जाने की तैयारी चल रही हैं,सूचना मिलने पर कुलवंत नगर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से बातचीत की जिसमें महिलाओं की ओर से संतोष जनक उत्तर न मिलने की दशा में उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया जहां पुलिस को बारीकी से छानबीन करने पर पता चला कि मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा हुआ नहीं है इसके बाद पुलिस ने थाने लाई गई महिलाओं को हिदायत देते हुए छोड़ दिया थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ में धर्म परिवर्तन का कोई मामला सामने नहीं आया है और महिलाओं को छोड़ दिया गया है।
गदरपुर थाना क्षेत्र में इसाई मिशनरियों द्वारा प्रचार एवं धर्म परिवर्तन किए जाने की कई घटनाएं पूर्व में भी सामने आ चुकी है कई गांवों में प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने के साथ लालच भी दिया जाता है । कई गरीब परिवार जो कि आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं ईसाई मिशनरियों के चंगुल में आकर ईसाई धर्म अपना चुके हैं और साप्ताहिक प्रार्थना सभा में भाग भी लेते हैं जिन में से अधिकांश दलित समाज से आते हैं जिनकी जांच होना भी अति आवश्यक है।

You missed

You cannot copy content of this page