सितारगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है सितारगंज के व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों और सर्व धर्म के धार्मिक कमेटियों के लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हिमांशु जोशी को सौपा, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा सितारगंज भाईचारा एकता की मिसाल है 12 वफात को लेकर उन्होंने कहा शहर में लग रहे लाइटिंग से किसी भी व्यापारी को कोई परेशानी नहीं है और सितारगंज में सर्व समाज की पुरानी प्रथा के हिसाब से ही धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष दीपेंद्र सिंघल ने भी कहा जो पुरानी परंपरा है उन परंपराओं को खत्म नहीं होने देंगे, हमारी प्रशासन से मांग है पुरानी परंपराओं के हिसाब से ही 12 वफात के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। मांग करने वालों में नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष पुत्र एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे सरफराज अहमद राजू ब्लड डोनेट कैंप के संस्थापक इश्तियाक अंसारी भी मौके पर मौजूद रहे,इस मौके पर सभासद रेहान अंसारी, सभासद सचिन गंगवार,सभासद साने आलम, सभासद मो इस्माइल, सहकारी समिति के अध्यक्ष सौरभ अरोरा,रिटायर आर्मी से बॉबी कोहली, 12 वफात रम्पुर कमेटी से मोइन अहमद आजम मलिक, जामा मस्जिद कमेटी से मो राशिद,इश्तियाक अंसारी, जुनैद अंसारी, आमिर अंसारी, मोईद मलिक, जलील अहमद नेता जी, जावेद मंसूरी, रियाज अहमद, इमरान अंसारी, अबरार अहमद,सहित तमाम कमेटियों के लोग और व्यापारी मौजूद रहे।
