रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल
सितारगंज। शहर के मुख्य बाजार में पार्किंग और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है आवास एवं राज्य संपत्ति सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सितारगंज में 3.51 एकड़ भूमि पर करीब 9.75 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे पार्क एवं पार्किंग कॉम्प्लेक्स का स्थलीय निरीक्षण किया परियोजना के तहत 48 वाहनों की पार्किंग, 12 आधुनिक दुकानें, प्रसाधन सुविधाएं, ओपन जिम, किड्स प्ले एरिया और लैंडस्केपिंग सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अवशेष फिनिशिंग कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि विकास योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की जा रही है उन्होंने कहा कि शहरों में सौंदर्यीकरण, हरितीकरण, पार्क, रोटरी और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाने चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिल सकें उन्होंने ऊधमसिंह नगर जिले में बस अड्डे, स्टेडियम और पार्किंग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान जय किशन, उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर, पंकज कुमार उपाध्याय, सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, पी.के. दीक्षित, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग, नरेन्द्र नवानी, परियोजना प्रबंधक उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम, कैलाश डुंगवाल, सहायक अभियंता जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण सहित अन्य अधिकारी
