Spread the love

किच्छा विधायक श्री तिलक राज बेहड के रुद्रपुर स्थित आवास पर कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष श्री नासिर अली का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर विधायक श्री तिलक राज बेहड ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय है और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है।

उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी हित में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितकारी विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता के बल पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा, संजय जुनेजा, पार्षद गौरव गिरी, चेतन भट्ट, तरुण नेगी,सुमित राय, शफी अहमद, मुनववर हुसैन, अहमद हसन, अकबर अली, मोहम्मद आसिफ, मुराद अली, शेर मोहम्मद सहित अनेको कांग्रेस जन उपस्थित थे

You cannot copy content of this page