किच्छा विधायक तिलक राज बेहड के आवास पर यूथ कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक बेहड ने सभी नवीन पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान श्री उवैश अंसारी जी, श्री फ़ैज़ल खान जी एवं श्री सूर्य प्रताप गौतम जी को यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तथा श्री अशोक राय जी एवं श्री पवन बिष्ट जी को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नवीन दायित्व मिलने के उपरांत उनके आवास पर आगमन हुआ।
विधायक बेहड ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य करेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनेगी, नवनिर्वाचित पदाधिकारी अभी से ही चुनाव के लिए कमर कस लें व कांग्रेस की रीति नीतियों का प्रचार जन जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनखेड़ा, संजय जुनेजा, एडवोकेट सर्वेश कुमार सिंह,दिनेश पंत, परिमल राय, तरुण नेगी, अशोक मंडल,मोनिका ढाली,सोफिया नाज, फरमान सिद्दीकी, उमर अली, सुरेंद्र सिंह, सहित अनेकों कांग्रेसजन उपस्थित थे
