Spread the love

53 कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को पोषण कीट एवं कुकर प्रदान किए गए पांच महिलाओं की हुई गोद भराई

गदरपुर । बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट सोशल डेवलपमेंट आईएसडी एवं टाटा मोटर्स के सौजन्य से एक कुपोषित महिला सहित 53 कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को पोषण किट के साथ कुकर प्रदान किए गए। गुलरभोज रोड स्थित ब्लॉक सभागार में बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अरविंद पांडे, बीडियो अतिया परवेज एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना भंडारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दिया गया। विधायक पांडे ने कहा,शरीर के लिए पोषण की अहमियत के बारें में सभी जानते हैं लेकिन अलग-अलग कारणों से बहुत बड़ी संख्या में लोग विशेषकर बच्चे जरूरी मात्रा में पोषण ग्रहण नहीं कर पाते हैं और कुपोषण का शिकार हो जाते हैं भारत में प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है, यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा की गई पहल है. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह भारत में एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन है. यह दिन हमारे जीवन में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है इसी क्रम में आकांक्षी ब्लॉक गदरपुर के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संपूर्णता अभियान के तहत पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक आईएसडी संस्था बिंदु वासिनी ने किया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करती हैं।
खंड विकास अधिकारी अतिया परवेज ने कहा कि क्षेत्र में कुपोषण समाप्त हो इसके लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। सीडीपीओ बीना भण्डारी ने बताया कि जिस प्रकार विभाग कुपोषण को समाप्त करने का प्रयास कर रहा है उसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मिलकर सहयोग करती हैं। कार्यक्रम के दौरान पांच महिलाओं की गोद भराई की रस्म करने के अलावा दर्जनों बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह आयोजन के दौरान पंडाल में विभिन्न प्रकार के खाद्य व्यंजन भी महिलाएं बनाकर लाई और महिलाओं और बच्चों को पोषण से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। इस अवसर पर समृद्धि कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समिति कृषि विभाग, कृष्णा प्रोटेस्ट ऑर्गेनिक अचार, भागीरथी एस एच जी कूल्हा ग्राम सभा, साधना ग्राम संगठन ग्राम सभा खेमपुर द्वारा स्टाल लगाकर विभिन्न प्रकार के आर्गेनिक उत्पादों की जानकारी दी गई । उनके द्वारा महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ऑर्गेनिक आटा, बिस्कुट ,अचार, शहद, डलिया, टोकरी के अलावा अन्य उत्पादों को बेचा गया इस मौके पर कैलाश जोशी, राकेश भुड्डी, सचिन बत्रा, राजेश सक्सेना सहित विभिन्न नगर पालिका क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकतियां मौजूद रही ।

You missed

You cannot copy content of this page