Spread the love


मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक Bank of Baroda ने महिलाओं के लिए विशेष प्रीमियम बचत खाता “बॉब वूमेन सफायर बचत खाता” लॉन्च किया है। इस खाते के माध्यम से बैंक ने महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं के साथ स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़ी कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की है।बैंक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रीमियम बचत खाते में महिलाओं को 10 लाख रुपये तक का कैंसर देखभाल कवरेज, परिवार के सदस्यों के लिए ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श, दवाओं और पैथोलॉजी जांच पर विशेष छूट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ ही यह खाता बैंकिंग और लाइफस्टाइल से जुड़े कई अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करेगा।
खाताधारकों को बॉब वूमेन सफायर सेलेक्ट डेबिट कार्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, स्वास्थ्य जांच, जिम सदस्यता, ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसी प्रीमियम लाइफस्टाइल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा टियारा क्रेडिट कार्ड पर पहले वर्ष की फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट और रिवॉर्ड प्वाइंट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।बैंक ने बताया कि खाताधारकों को लॉकर सुविधा पर छूट, गृह ऋण प्रोसेसिंग शुल्क में 50 प्रतिशत तक की राहत सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं का भी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर Debadatta Chand, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, Bank of Baroda ने कहा कि बैंक का उद्देश्य प्रीमियम बैंकिंग और लाइफस्टाइल सेवाओं को स्वास्थ्य लाभों के साथ जोड़ते हुए महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह खाता महिलाओं की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
मुख्य विशेषताएं:
केवल महिलाओं के लिए विशेष बचत खाता
औसत मासिक शेष: 1 लाख रुपये
10 लाख रुपये तक कैंसर देखभाल कवर
परिवार के 6 सदस्यों के लिए ऑनलाइन मेडिकल परामर्श
दवाओं पर 15% और पैथोलॉजी जांच पर 20% तक छूट
एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सहित प्रीमियम लाइफस्टाइल सुविधाएं
गृह ऋण प्रोसेसिंग शुल्क पर 50% छूट
इस नई पहल के जरिए बैंक ने महिलाओं को बैंकिंग के साथ स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े समग्र लाभ देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

You cannot copy content of this page