खटीमा (अश्वनी दीक्षित)सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को मामलों के निस्तारण में मिली सहायता खटीमा दिनांक 12 सितंबर 2026 को सिविल कोर्ट खटीमा, जिला ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय सचिव महोदय की अध्यक्षता एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ माननीय सचिव एवं सिविल जज श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार लोक अदालत में पहुंचने वाले लोगों को उनके मामलों के समाधान के लिए आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्रदान की गई इस दौरान पीएलवी गीता शर्मा और अन्य टीम के सदस्यों ने “हम आपकी क्या मदद कर सकते हैं” पहल के तहत लोगों की समस्याओं को सुना और वाहन चालान तथा बिजली के बिल से संबंधित मामलों के निस्तारण में सहायता की। इस दौरान करीब 17 व्यक्तियों को उनके मामलों के समाधान की प्रक्रिया में मदद प्रदान की गई राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। इस मौके पर पीएलवी बिमला देवी मुडेला, गीता शर्मा, माया देवी सहित अन्य टीमों के पीएलवी तथा पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सरल प्रक्रिया के जरिए अपने मामलों का समाधान कराने का अवसर मिला
