Spread the love


विधायक ने मृतक के परिजनों को दुःख की घड़ी मे ढांढस बाधा ओर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया

रुद्रपुर। लालपुर मे दिल दहलाने वाली गोली मार कर हत्या से रुद्रपुर क्षेत्र के हजारों युवा मे आक्रोश।
वही मौके पर विक्रांत का शव पोस्टमार्टम होकर उसके मुख्य बाजार हरि मंदिर गली स्थित आवास पहुंचा।
जहाँ हजारों युवा पहले से मौजूद थे
तो वही मौके पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी पहुँचे जहाँ उन्होंने परिजनों से मिल के इस अमानवीय घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया उन्होंने कहा जिस प्रकार विक्रांत को धोके से बुलाकर लालपुर मे उसकी गोली मारकर बेरहमी से हत्या की गई यह दिल दहलाने वाला है ओर गोली मारने के बाद उसको तड़पने के लिये छोड़ दिया यह बिलकुल बर्दाश्त योग्य नहीं है विधायक ने परिजनों ओर मृतक के समर्थकों को भरोसा दिया इस जघानीय अपराध को करने वाले विक्रांत के हत्यारो को पताल से भी ढूंढ के लाना होगा तो लेकर आएंगे ओर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर उनको सजा दिलाने व मृतक के परिवार को न्याय मिले इसके लिये पूरी तरह साथ है।
विधायक ने परिवार को भरोसा दिया अपराधी को जल्द जल्द पकड़ होंगी उनकी पुलिस के अधिकारियो से वार्ता हुई है पुलिस की टीमें लगी है हमको भरोसा है अपराधी जल्दी पकड़े जायेगे।
विधायक ने कहा इस दुःख की घड़ी मे विक्रांत के परिवार के साथ खड़े है ओर हर सम्भव मदद का परिवार को भरोसा दिया।

You cannot copy content of this page