Spread the love

प्रशासन के अधिकारियो से की वार्ता व नुकसान का अकालन कर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही, विधायक ने गोदाम स्वामी की हर सम्भव मदद हेतु प्रयास का दिया भरोसा

रुद्रपुर। भूरारानी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण लग गयी जिसमे जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा घटना स्थल पहुँचे जहाँ आग इतनी भीषण थी कि 6 गाड़ी दमकल कि आग बुझाने में लगी थी, विधायक शिव अरोरा ने मौके पर स्थिति जायजा लिया व कबाड़ के गोदाम स्वामी अनिल कुमार ढींगरा का बताया जा रहा है विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियो से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने कि बात कही, विधायक शिव अरोरा ने बताया आग इतनी भीषण है कि फायर ब्रिगेड कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है, वही विधायक ने अनिल ढींगरा को हर सम्भव मदद हेतु प्रयास करने कि बात कही, ओर इस संकट कि घड़ी में पीड़ित की हिम्मत बंधायी,
विधायक शिव अरोरा बोले गनीमत रही की जान माल का नुकसान नहीं हुआ,इस दौरान पूर्व पार्षद मोहन खेड़ा, सुशील गाबा, वैभव ग्रोवर व पुलिस व फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page