Spread the love

रुद्रपुर। रविंद्रनगर वार्ड न. 37 मे आयोजित अखण्ड नाम सकीर्तन मे समापन दिन मुख्यातिथि के रूप मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने सकीर्तन का श्रवण किया व ईश्वर के चरणों में आराधना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि की कामना।
विधायक शिव अरोरा बोले अखण्ड नाम कीर्तन स्वयं को ईश्वर से जोड़ने का बेहतर मार्ग है उन्होंने कहा वह लगातार रुद्रपुर क्षेत्र में जगह-जगह आयोजित हो रहे अखंड नाम सकीर्तन में शामिल हो रहे हैं और जिस प्रकार से बंगाली समुदाय में अखंड नाम सकीर्तन को लेकर आस्था प्रेम का भाव नजर आता है वह अकल्पनीय ओर आदुतीय है।
विधायक बोले तीन दिन 24 घंटे लगातार बिना रुके चले यह अखंड नाम कीर्तन को अंतरमुख में धारण करने मात्र से मन को शांति के अनुभूति होती है।
एक जनप्रतिनिधि के रूप में लगातार प्रवास भाग दौड़ मे अखण्ड नाम सकीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने से ईश्वरीय अनुभूति का एहसास होता है।
विधायक बोले ऐसे धार्मिक आयोजन हमे अपने धर्म संस्कृति से जोड़े रखते है।इस दौरान कमेटी पार्षद विष्णु सिंह,अध्यक्ष हीरा मंडल, उपाध्यक्ष विपुल गाईन, सचिव सुकुमार मंडल, उपसचिव संजय हलदार, कोषाध्यक्ष विवेक महलदार, प्रकाश अधिकारी, वीरेंद्र तिवारी,आदि लोग मौजूद रहें।

You missed

You cannot copy content of this page