Spread the love

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर क्षेत्र को दी 3.83 करोड़ लागत से 9 किलोमीटर सड़को निर्माण कार्यों की सौगात।
विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी की उनके प्रस्ताव पर राज्य योजना से भूरारानी शांति बिहार होते हुऐ छतरपुर तक जाने वाले 5 किलोमीटर मोटर मार्ग हेतु 2.47 करोड़ का शासनादेश जारी हो गया है, यह मार्ग लगभग 50 हजार आबादी को जोड़ता है जिसकी हालत पीछे 15 साल से जर्जर रही अनेको धरने प्रदर्शन इस मार्ग पर हुऐ मगर अगले कुछ समय में इसका टेंडर निकल कर कार्य आरम्भ करवाया जायेगा, ऐसे हीं मानूनगर -महतोष मोड़ से अलखदेवी को जाने वाले मार्ग का पुनः निर्माण कार्य जिसकी लम्बाई 1.5 किलोमीटर है, जिसके लिये 45.51 लाख की धनराशि जारी हुई है उसका भी कार्य हम जल्द शुरू करेगे,इसके साथ हीं मुकरदपुर आंतरिक मार्ग निर्माण हेतु 32.42 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत हुई है और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के केशवपुर में 57.90 लाख से 1.9 किलोमीटर लम्बे मुख्य मार्ग से शमशान तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य का शासनादेश हो गया है.
विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐसे 4 महत्वपूर्ण मार्गो के लिये 3. 83 करोड़ रूपये जारी हुऐ है जिन मार्गो की कुल लम्बाई 9 किलोमीटर है।जिनके निर्माण कार्य अगले कुछ समय में प्रारम्भ किये जायेगे।
विधायक बोले क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है इससे पूर्वी कई महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण कार्य कराया गया जिनकी पूर्व के जनप्रतिनिधि द्वारा कभी सुध नहीं ली गई, मेरे कार्यकाल में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगभग सभी मार्गों को बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विधायक ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर लगातार विकास के पद पर आगे बढ़ रहा है सड़क निर्माण से लेकर बड़े-बड़े विकास कार्यों को रुद्रपुर की जनता धरातल पर उतरते देख रही है निश्चित रूप से चार महत्वपूर्ण मार्ग जिसमें छतरपुर शांति विहार मार्ग इसकी मांग बहुत लंबे अरसे से थी का जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। और ऐसे हीं अन्य मार्ग भी जिनकी ग्रामीण क्षेत्र में लम्बे समय से मांग थी निश्चित रूप से जनता विकास कार्यों को प्रामाणिकता से देख रही है जबकि पूर्व में जनता सिर्फ झूठी घोषणा का शिकार होती आयी है लेकिन शिव अरोरा के विधायक बनने के बाद से जनता को विश्वास हुआ शिव अरोरा जो बोलता है वह कार्य अनिवार्य रूप से करवाया जाता है ऐसे हीं शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण तक सड़को के जाल बिछाने का कार्य निरंतर जारी है और इस वर्ष में भी शेष विकास कार्यों को कराने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

You cannot copy content of this page