Spread the love

रुद्रपुर। बाबा बर्फ़ानी अमरनाथ व वैष्णों देवी दरबार की पवित्र यात्रा सम्पन्न कर कुछ दिनों पूर्ण सकुशल रुद्रपुर लोटे बाबा भक्तो का विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पहुंचने पर पुष्प वर्षा व फूलमाला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।

विधायक शिव अरोरा बोले यह उनका सौभाग्य है बाबा बर्फ़ानी व वैष्णों देवी की कठिन यात्रा पूर्ण कर रुद्रपुर पहुंचे भोले भक्तो का उन्होंने स्वागत अभिनन्दन किया, उन्होंने कहा प्रति वर्ष अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वावधान मे रुद्रपुर से जथा यात्रा के लिये जाता है इस बार उनके आगमन के समय विधायक शिव अरोरा क्षेत्र से बाहर थे
इस करके उन्होंने रुद्रपुर आने के बाद बाबा बर्फ़ानी के भक्तो को अपने कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम रखा जहाँ माहौल भक्तिमय हो गया लोगो ने भजन गए व विधायक के सत्कार पर उनका आभार प्रकट किया।

इस दौरान सिटी क्लब उपाध्यक्ष पंकज बांगा, अजय चड्डा, अशोक गुम्बर, राजीव मिड्डा, रवि सिडाना, मनोज छाबड़ा, संदीप राव,मोहित कक्कड़, मनीष चुघ, नितीश धीर, वासु गुम्बर, नितिन भल्ला, जगदीश टंडन, अंकित नरूला आदि लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page