Spread the love

किच्छा।  क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष पद पर कुमारी किरण राठौर तथा उपाध्यक्ष पद पर कमल ठठोला निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव के बाद पूरे क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने सहकारिता के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ स्थापित करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है।

ज्ञातव्य हो कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सहकारिता चुनाव की कमान शुरू से ही अपने हाथों में संभाल रखी थी। उनके नेतृत्व एवं रणनीति के चलते किच्छा क्षेत्र की दक्षिणी किच्छा, नारायणपुर, शांतिपुरी, बरा एवं बगवाड़ा किसान सेवा सहकारी समितियों में भाजपा समर्थित सभी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन तथा अधिकांश डेलीगेट एवं डायरेक्टर चुनाव जीतने में सफल रहे।

बताया जा रहा है कि किच्छा क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं डेलीगेटों का निर्विरोध निर्वाचन 19 मई को ही लगभग तय हो गया था, जब 13 में से 11 निदेशक भाजपा समर्थित निर्विरोध चुन लिए गए थे। 19 मई को हुए निदेशक चुनाव में कुमारी किरण राठौर, कमल ठठोला, राकेश ठाकुर, मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना तथा नंदलाल गौतम निर्विरोध निदेशक निर्वाचित हुए थे, जबकि कमलेंद्र सेमवाल शासन की ओर से नामित 14वें निदेशक बनाए गए।

आज संपन्न हुए चुनाव में भाजपा की रणनीति के चलते कांग्रेस नामांकन करने की स्थिति में भी नहीं थी, क्योंकि उनके पास 14 में से मात्र दो निदेशक थे और वे नामांकन के लिए आवश्यक प्रत्याशी, प्रस्तावक एवं अनुमोदक की संख्या तक पूरी नहीं कर सके।

क्रय विक्रय समिति किच्छा के चुनाव में कुमारी किरण राठौर अध्यक्ष, कमल ठठोला उपाध्यक्ष तथा मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना, राकेश ठाकुर एवं नंदलाल गौतम निदेशक निर्वाचित हुए। वहीं कमलेंद्र सेमवाल शासन के प्रतिनिधि निदेशक के रूप में मनोनीत किए गए।

जिला सहकारी बैंक के लिए बिरजू प्रसाद, मूलचंद राठौर, आशीष शुक्ला एवं जसप्रीत कौर को निर्विरोध डेलीगेट चुना गया। तराई विकास संघ के लिए शिवांगी गंगवार, लालता प्रसाद, राकेश ठाकुर एवं संदीप अरोड़ा को निर्विरोध डेलीगेट बनाया गया। यूसीएफ के लिए मनप्रीत कौर, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार हल्द्वानी के लिए प्रतीक पंत एवं भावना जोशी तथा केंद्रीय उपभोक्ता भंडार रुद्रपुर के लिए नंदलाल, प्रीति द्विवेदी एवं पुरन गंगवार को निर्विरोध डेलीगेट निर्वाचित किया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोरया, संदीप अरोड़ा, जितेंद्र गौतम, नितिन वाल्मीकि, चंदन जायसवाल, भूपाल सिंह रावत, प्रकाश पंत, धनुज यादव, किशन गोयल, लक्ष्मण दास खुगर, इंद्र मेहता, मुन्ना रावत, बबलू जोशी, टीकम सिंह कोरंगा, नंदलाल यादव, कुलदीप बग्गा, कविता मान, करुणा तिवारी, सुनीता गंगवार, सुखजीत सिंह सुक्खा, खेमकरण कश्यप, जमुना प्रसाद समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page