किच्छा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी और सत्यापन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर 16, किच्छा निवासी राहुल श्रीवास्तव पुत्र राजू श्रीवास्तव शामिल है। राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ केस नंबर 569/23 में धारा 323, 324, 325, 504 और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।
इसके अलावा वार्ड नंबर 3, किशनपुर किच्छा निवासी कविता पुत्री गुलाब सिंह, राजकुमार पुत्र गुलाब सिंह और रामवती पत्नी गुलाब सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ केस नंबर 51/22 में धारा 147, 504 और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक दीपक जोशी, हेड कांस्टेबल भगवत परिहार, कांस्टेबल देवराज सिंह और महिला कांस्टेबल नीला शामिल रहे।
