Spread the love

जनसंवाद के दूसरे दिन 6 ग्रामों में पहुंचे विधायक तिलक राज बेहड़, सुनी जनसमस्याएं और 18.47 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन नजीमाबाद, मत्स्य कॉलोनी, पहाड़ी कॉलोनी, माता फार्म, कलकत्ता फार्म एवं रुद्रपुर सानी में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक निधि से 18.47 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया। उद्घाटित विकास कार्यों में नजीमाबाद की मत्स्य कॉलोनी में सी0सी0 सड़क निर्माण कार्य 2.76 लाख रुपये, नजीमाबाद मेन में नहर की पुलिया पर लोहे की ग्रिल रेलिंग निर्माण कार्य 1.19 लाख रुपये, ग्राम नजीमाबाद के रुद्रपुर सानी में श्याम सिंह के घर से नजीम के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 5 लाख रुपये, नजीमाबाद पहाड़ी कॉलोनी में प्रमोद के घर से रविंद्र के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 3.51 लाख रुपये, नजीमाबाद पहाड़ी कॉलोनी में सर्विस रोड से बलवंत सिंह के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य 1.01 लाख रुपये तथा माता फार्म स्थित गुरुद्वारे में हॉल निर्माण कार्य 5 लाख रुपये शामिल हैं। इस प्रकार कुल 18.47 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सीधे सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। विधायक बेहड़ ने मौके पर कई घोषणाएं की और कहा कि इस वित्तीय वर्ष में भी इस क्षेत्र में कई छोटी सड़कों समेत बहुत से विकास कार्य शीघ्र पूरण कराये कराये जायेंगे | उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव का संतुलित एवं समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक निधि का उपयोग जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, पुलिया, हॉल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास में किया जा रहा है। अपने-अपने गांवों में विधायक तिलक राज बेहड़ के पहुंचने पर ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के लिए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है तथा किसी भी गांव को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिन्धी,जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, दर्शन कोली,बलवंत सिंह,बलदेव सिंह,अर्जुन यादव,अनिल यादव,विक्रमं कोरंगा,सुंदर सिंह,सोनी विर्क, महंत सिंह, रामवतार,शोभाराम,सचिन,बबलू,लेखराम,सन्नी, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page