Spread the love



भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में मंगलवार को मंडी सभागार, सितारगंज में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की परिचय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी रोहित ओझा एवं सह-प्रभारी अक्षय साह के ऊधम सिंह नगर आगमन पर जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों एवं कार्ययोजनाओं का परिचय प्रस्तुत किया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना तथा पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इस अवसर पर संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा युवाओं की सहभागिता बढ़ाने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला प्रभारी रोहित ओझा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने सभी पदाधिकारियों से संगठन हित में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page