Spread the love


रिपोर्टर अश्वनी दीक्षित
खबर पड़ताल

सितारगंज के सिसौना क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई है। सिसौना स्थित विद्यालय का हाईस्कूल से इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सिसौना में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय के इंटरमीडिएट तक उच्चीकरण से अब क्षेत्र के बच्चों को कक्षा 10वीं के बाद इंटर की पढ़ाई के लिए सितारगंज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जो विद्यालय पहले हाईस्कूल स्तर तक था, अब उसे इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत कर दिया गया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में आगे की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने यह भी कहा कि सिसौना क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग भी नजदीक ही है, जिससे भविष्य में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। विद्यालय के उच्चीकरण की घोषणा और उद्घाटन से छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी इस कदम पर खुशी जताई।ग्राम प्रधान मिथलेश देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने भी इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की है और आज उसी विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर तक पहुंचते देखना उनके लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनके ग्राम प्रधान कार्यकाल में विद्यालय का उच्चीकरण होना उनके लिए विशेष उपलब्धि है। ग्राम प्रधान ने इसके लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और अभिभावकों का सम्मान बढ़ाने की अपील की।उन्होंने कहा कि बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर जीवन में आगे बढ़ें और अपने क्षेत्र, परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करें सिसौना विद्यालय के इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकरण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही आगे की शिक्षा का अवसर मिलेगा। विद्यालय के उच्चीकरण को लेकर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों और समस्त क्षेत्रवासियों में भी खुशी की लहर है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ,ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रेशम सिंह, जय जोशी ,ग्राम प्रधान मिथलेश देवी ,पूर्व ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दयानंद तिवारी, पूर्व प्रधान पार्वती देवी ,आदेश ठाकुर क्रय विक्रय अध्यक्ष ,हैम भट्ट , पूर्व ग्राम प्रधान कुलदीप कंबोज, रुचि, मीरा देवी ,सुरजीत ,पंकज, रचना ,आदि उपस्थित रहे

You missed

You cannot copy content of this page