बाजपुर। माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की टीम द्वारा महेशपुरा चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना रहा।
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों की गहन जांच की गई। आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहनों की तलाशी ली तथा लोगों से आवश्यक पूछताछ भी की।
अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा मौजूद रहे। विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
