Spread the love


रुद्रपुर। जी.पी. कल्याण समिति, ग्रीन पार्क सोसायटी के तत्वावधान में गुरुवार से पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ मंदिर के पीछे स्थित पार्क में किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन समिति अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ने सोसायटी के सभी निवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा शिविर में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। शिविर के पहले दिन योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 11 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
कल का विशेष आकर्षण
शिविर के दूसरे दिन एक्यूपंचर विशेषज्ञ प्रतिभागियों को एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति, उसके लाभ एवं स्वास्थ्य संबंधी उपयोगिता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। समिति ने सभी निवासियों से इस विशेष सत्र में अवश्य शामिल होने का अनुरोध किया है।
शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

You cannot copy content of this page