Spread the love

किच्छा। शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने क्षेत्र के सम्मानित शिक्षकों के साथ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए दर्जनों सम्मानित शिक्षकों को ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में किच्छा जीजीआईसी की प्राचार्य सुरुचि सक्सेना, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किच्छा के प्रधानाचार्य माधवेंद्र सारस्वत, राजेंद्र कॉलेज जयनगर के शिक्षक राजकुमुद पाठक, सरस्वती शिशु मंदिर किच्छा के प्रधानाचार्य प्रकाश दिक्तिया, सरस्वती विद्या मंदिर किच्छा के प्रधानाचार्य कैलाश भट्ट, गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य चमन भाटिया, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह जीना, सेंट भारद्वाज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश पंत, दिशा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अंजिता कौर, भारतीय इंटरनेशनल स्कूल लालपुर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, सरस्वती शिक्षा मंदिर किच्छा के प्रधानाचार्य गिरीश वर्मा सहित क्षेत्र के दर्जनों शिक्षक शामिल रहे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे उनके चरित्र निर्माण, संस्कार और व्यक्तित्व विकास की नींव रखते हैं। एक शिक्षक की शिक्षा और मार्गदर्शन का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए भी शिक्षक के रूप में अपनी पहचान को सदैव गौरव के साथ स्वीकार किया। यही कारण है कि उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम देश के सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। राजेश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका किसी भी अन्य क्षेत्र से कम नहीं है। आज देश जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसमें शिक्षकों द्वारा तैयार की जा रही नई पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
पूर्व विधायक ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में उस ज्ञान, संस्कार और शिक्षा का सम्मान है, जिसके माध्यम से समाज और राष्ट्र का भविष्य तैयार होता है। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक इसी प्रकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा प्रदान करते रहें। कार्यक्रम में सभासद संदीप अरोड़ा, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश कोली, मूलचंद राठौर, संजीव खन्ना, धर्मराज जायसवाल, सतीश गुप्ता, मुकेश कोली, प्रकाश अरोड़ा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता मान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारुन मलिक, गुरमुख सिंह, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, श्याम सुंदर बिष्ट, राजकुमार कोली, रितु अग्रवाल, संध्या झा, नीतू सिंह, भोपाल सिंह रावत, सुजात यार खान, मिथुन मंडल, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंधी, धनीराम, हीरा प्रजापति, ग्राम प्रधान नंदलाल यादव, शैल शुक्ला, सुनील कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, मयंक तिवारी, अंकित पाठक समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page