Spread the love


खबर पड़ताल

उत्तराखंड सरकार के महत्वाकांक्षी “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज बंग भवन, शक्तिफार्म में बहुविभागीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक चिकित्सा एवं जनकल्याण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। यह अभियान प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं को आमजन तक उनके द्वार पर पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 153 लोगों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 31 लोगों की एनसीडी (उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि) स्क्रीनिंग, 33 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 14 लोगों का पूर्ण टीकाकरण, 13 आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा 37 विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांचें की गईं। इसके अतिरिक्त 10 लाभार्थियों को एनसीडी से संबंधित परामर्श, 10 लोगों को कैल्शियम दवाओं का वितरण तथा 5 दिव्यांग प्रमाण-पत्रों से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, संक्रामक एवं गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, टीकाकरण तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभों के बारे में भी जागरूक किया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के निकट पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे शिविरों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जनहित में इस प्रकार के शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पहुंच सके।

You cannot copy content of this page