Spread the love

किच्छा बेहड़ ने जनसंवाद के तहत समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश आज किच्छा स्थित कार्यालय में कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुलशन सिंधी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने संबोधन में कहा, “गुलशन सिंधी एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। हमारी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है।

कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को मजबूत करें। इस दौरान दर्शन कोली,राजेश प्रताप सिंह,ओम प्रकाश दुआ,दलीप बिष्ट,लियाकत अली,निर्मंल सिंह हंसपाल,हरिओम चोहान,अशोक चुघ,मोंटी,हरभजन सिंह,शाहनवाज हाँ,जीवन जोशी,दुर्गेश गुप्ता,बंटी पपनेजा,एन यू खान,त्रिमल गंगवार, सरवर, जुनैद, डिंपल,छोटेलाल कोली,नरेश खुराना,फिरासत खान,नासिर ,मुख्त्यार अहमद,दलजीत कक्कड़,संतोष ठाकुर,रिजवान निक्की,जाकिर अली,आदि लोग उपस्थित रहे |

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन सिंधी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की जनता की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। स्वागत कार्यक्रम से पूर्व आयोजित जनसंवाद में क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। लालपुर वार्ड नंबर 2 स्थित राम रहीम कॉलोनी के निवासियों ने 70 मीटर सड़क निर्माण की मांग उठाई। वहीं सिरौली कला वार्ड नंबर 20 से जयवीर, अरुण, उमाशंकर, आनंद, वीमा देवी एवं रामनिवास सहित अन्य लोगों ने पानी निकासी की गंभीर समस्या से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त शांतिपुरी खमिया न-02 मेंचंचल सिंह कोरंगा द्वारा नलकूप का पानी खेतों तक पहुंचाने हेतु 150 मीटर पाइपलाइन बिछाने की मांग रखी गई। विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया और आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

You cannot copy content of this page