सितारगंज के श्री सनातन धर्म मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक श्री राम जी महाराज अपनी मधुर वाणी से भक्तों को श्रीमद्भागवत की कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया मंदिर समिति के अध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कथा के समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जिसमें क्षेत्र की समस्त जनता को सादर आमंत्रित किया गया है भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक माहौल से सराबोर इस आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और भगवान की कथा सुनकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
