रुद्रपुर राधा कांतपुर में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक मां काली पूजा का पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूजा पंडाल पहुंचने पर आयोजन समिति ने पूर्व विधायक का भव्य स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। राजकुमार ठुकराल ने मां काली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सात्विक ऊर्जा का संचार करते हैं। मां काली शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं और उनकी पूजा से भक्तों को निर्भयता और आत्मबल प्राप्त होता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को जीवंत बनाए रखते हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां काली के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तेज सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य प्रमोद बोरा, आनंद शर्मा, रजत वैध, अंकित बठला, सुमिरन पाण्डे, मंगल, उत्तम, सुशांत राय, पंकज मण्डल, बाबू सरदार, तुषार मिस्त्री, निषित मण्डल और सिमरन मण्डल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
