Spread the love

रुद्रपुर । ग्राम सभा दानपुर की सामिया कालोनी, ग्राम खानपुर नंबर एक और ग्राम सभा भगवानपुर कोलड़िया में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।उन्होंने विधि विधान से पूजा कर क्षेत्र और सभी लोगों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान गणेश महोत्सव में मौजूद श्रद्धालुओं और आयोजकों ने उनका स्वागत किया।

पूर्व विधायक ठुकराल ने दोनों स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए आयोजकों और श्रद्धालुओं को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव लोगों को धार्मिक आस्था के साथ एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकारी देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों की ओर से राजकुमार ठुकराल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। ठुकराल ने आयोजन से जुड़े लोगों का आभार जताया और गणेश महोत्सव की सफलता की कामना की। इस दौरान दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया और धार्मिक वातावरण बना रहा।

ग्राम सभा दानपुर की सामिया कालोनी तथा खानपुर नंबर एक में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रमों में सर्वेश कुमार सिंह, अशोक शर्मा, राम कुमार गुप्ता, अजय नारायण सिंह, केरू मंडल, सुदीप कुमार सिंह, रवि शर्मा, राकेश तिवारी, अजीत शर्मा, केसी पाण्डेय, नरेश जागड़ा, अवनीश सक्सेना, अंबुज शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव, सुदीप सिंह, सतीश कुमार, नरेश गुसाई, अमन सिंह, कुंदन भंडारी, विनोद ठाकुर, अभिषेक राय, श्यामल सरकार, अभिषेक मुनि, करण राय, गौरव दास, सूरज मंडल, सपन विश्वास, समीर सिकदार, सुरेश, अरुण बाला, देवदास, सुधीर, अशोक कुमार राय, विनीत सिंह, राजकुमार साहनी, दिनेश साहनी, गुलाब साहनी, करन साहनी, सूरज साहनी, सूखा सिंह, जयप्रकाश, सुनील कुमार, आजेश साहनी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page