Spread the love

रुद्रपुर। श्री श्याम लाडली समिति के तत्वावधान में रमपुरा में आयोजित भव्य श्री खाटू श्याम दरबार में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। धार्मिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन एवं भजन-संकीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा ने विधिवत ज्योत प्रज्वलित कर बाबा खाटू श्याम के चरणों में हाजिरी लगाई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति की ओर से विधायक का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
भव्य रूप से सजे श्री खाटू श्याम दरबार में बाबा की मनोहारी झांकी और धार्मिक वातावरण ने श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया। इस दौरान खाटू श्याम बाबा के भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विधायक शिव अरोरा भी श्रद्धालुओं के साथ भजनों का आनंद लेते हुए भक्ति में झूमते और थिरकते नजर आए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बाबा खाटू श्याम की भक्ति श्रद्धालुओं को आस्था, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने बाबा श्याम से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सनातन संस्कृति और सामाजिक,धार्मिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर आयोजन से जुड़े राज कोली, पार्षद गिरीश पाल,धर्मेंद्र कोली, शिवकुमार कोली, सन्नी पासवान, सुनील कोली, शिवकरण कोली,डॉ महेश कोली,विपिन कोली, अनिल कोली, तरुण कौशिक, विनायक कोली, महेश कोली, संजू कोली, कारण कोली, शुभम कोली, किशन कोली एवं पारस कोली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page